Tuesday, October 20th, 2026

त्वचा की समस्याओ को दूर करने के लिए रामबाण टमाटर

टमाटर की गिनती फल और सब्जी दोनों में होती है। पका हुआ टमाटर खाने से त्वचा पर रेडिऐंट ग्लो आता है। चेहरे पर इसे लगाने से त्वचा खिल उठती है और बढ़ती उम्र का असर त्वचा पर दिखना बंद हो जाता है। यदि आप हर दिन सिर्फ 15 मिनट के लिए टमाटर का रस अपनी त्वचा पर लगाएंगी तो आपकी उम्र मानों थम जाएगी। पका हुआ एक टमाटर हर दिन खाएंगी तो शरीर को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद मिलेगी। आज हम आपके लिए यहां टमाटर खाने का सही तरीका और इसे त्वचा पर लगाने की आसान विधि लेकर आए हैं।

त्वचा पर ऐसे लगाएं टमाटर
टमाटर के रस त्वचा पर कई अलग-अलग तरीकों से लगाया जा सकता है। यहां हम आपके लिए कई अलग-अलग विधियां लेकर आए हैं। जो गर्मी के मौसम में आपकी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग रखेंगी। साथ ही टमाटर के गुणा का असर आपकी त्वचा पर साफ दिखाई देगा।

टमाटर और खीरा
-2 चम्मच टमाटर का रस
-1 चम्मच खीरे का रस

इन दोनों चीजों को आपस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। अब 15 मिनट बाद इसे धो लें। इससे ऑयली स्किन की प्रॉब्लम काम होती है।

टमाटर त्वचा पर रगड़ें
सनबर्न की समस्या दूर करने के लिए टमाटर की स्लाइस लेकर उसे चेहरे पर रगड़ें। इसे कम-से-कम 15 मिनट तक चेहरे पर सर्कुलर मोशन में उपयोग करें। इससे पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या धीरे-धीरे पूरी तरह गायब हो जाएगी।

टमाटर और चीनी का उपयोग
त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए टमाटर के रस को चीनी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। साथ ही हल्के हाथों से गर्दन और चेहरे पर मसाज करती रहें। आपकी स्किन की डेड सेल्स दूर हो जाएंगी और त्वचा ग्लो करने लगेगी।

टमाटर प्यूरी और बेसन
टमाटर की प्यूरी को बेसन और चुटकीभर हल्दी के साथ मिलाएं। मिक्स को 2 से 3 मिनट के लिए रखा रहने दें और फिर उस जगह पर लगाएं जहां सनबर्न या टैनिंग की समस्या हो गई है। आप 15 से 20 मिनट लगाने के बाद इस पेस्ट को धोकर साफ कर सकती हैं।

टमाटर का सलाद खाने के फायदे
टमाटर को सलाद आदि में खाएं। इससे पेट साफ रहेगा तो त्वचा संबंधी समस्याएं भी नही होंगी। टमाटर का सेवन करने से आंखों की चमक बढ़ती है। विजन क्लियर रहता है और आंखें सुंदर बनती हैं।

स्किन स्कार्स और ब्लैकहेड्स की छुट्टी
टमाटर त्वचा के बंद पोर्स खोलकर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की प्रॉब्लम को कम करता है। इसका रस त्वचा पर लगाने के बाद जब आप स्किन की क्लीनिंग करती हैं तो वाइट और ब्लैहेड्स को निकालना आसान होता है। टमाटर चेहरे पर एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है, क्योंकि इसमें एसिडिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कील- मुंहासे और काले दाग-धब्बों की समस्या को दूर करती हैं।

बॉडी डिटॉक्स करे
लाल टमाटर की सब्जी सिर्फ सर्दियों में ही खानी चाहिए। आयुर्वेद में माना जाता है कि गर्मी के मौसम में टमाटर की सब्जी शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। जबकि लाल टमाटर को कच्चा खाना उतना ही लाभकारी होता है। इसलिए आप लाल टमाटर की सब्जी की जगह इसे सलाद में खाइए। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल फेंकता है और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है।


त्वचा को जवां बनाए रखे
टमाटर आपकी स्किन पर समय से पहले चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने में मददगार है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन पर ऐंटी-एजिंग क्रीम की तरह काम करते हैं। जैसे,
लायकोपिन,
केरिटीनॉइड्स

ये तत्व आपकी स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और उसमें कसावट लाने का काम करते हैं। आप इस बात का ध्यान रखें कि टमाटर को चेहरे पर लगाने के तुरंत बाद सनलाइट में न जाएं। ताकि रिऐक्शन से बची रहें। टमाटर के रस को एक से दो चुटकी हल्दी के साथ बेसन में मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाने से आप लंबे समय तक जवां बनी रह सकती हैं।

ऑइली स्किन को कर दे क्लीन
लाल टमाटर ऑयली स्किन वालों के लिए रामबाण औषधि है। क्योंकि टमाटर लगाने से इस त्वचा की कई तरह की समस्याएं चंद रोज में गायब हो जाती है।दरअसल, टमाटर की त्वचा को धूल- मिट्टी से होने वाले नुकसानों से बचाता है। टमाटर में विटामिन-C और विटामिन-E होने के कारण यह त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है।


टैनिंग हटाकर रूप दमकाए
टमाटर त्वचा पर सनस्क्रीन का काम करता है। यह सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से होनेवाले नुकसान से आपकी स्किन को बचाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे
विटामिन A
विटामिन C
विटामिन E
विटामिन K

हम सभी जानते हैं कि विटामिन-C त्वचा के लिए कितना लाभकारी है। यह सनबर्न से बचाने में काफी मददगार साबित होता है। टमाटर इतना प्राभावी होता कि यदि त्वचा पर लगातार उपयोग किया जाए तो आपको महंगी सनस्क्रीन क्रीम लगाने तक की आवश्यकता नही पड़ेगी। यह पूरी तरह नैचरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट नही है। ड्राई स्किन वाले इसे प्रयोग में लाने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज जरूर करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय